Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः बाल विवाह मुक्त समाज के लिए तरुण चेतना एवं ए.एच.टी. थाना का संयुक्त अभियान


प्रतापगढ़। तरुण चेतना संस्था एवं ए.एच.टी. थाना प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग के निर्देशन में पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर खागल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने हेतु समुदाय को जागरूक करना तथा महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों की जानकारी देना। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिभागियों को बाल विवाह निषेध अधिनियम, संबंधित कानूनों, दंड प्रावधानों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने बताया कि बाल विवाह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है और यह कानूनन दंडनीय अपराध है। ए.एच.टी. थाना प्रतापगढ़ के प्रभारी संजय यादव ने लोगों से अपील की कि बाल विवाह की किसी भी सूचना को छिपाएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस 112, महिला कल्याण विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचित करें। तरुण चेतना संस्था के प्रतिनिधि श्याम शंकर शुक्ला ने कहा कि संस्था महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज से बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं,8 अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने सामूहिक रूप से बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक राम चन्द्र राम गुप्ता, कांस्टेबल तौसीफ रजा, प्रदीप कुमार, हकीम अंसारी, हुस्नारा बानो, रेखा पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |