Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः संयुक्त कृषि निदेशक प्रयागराज ने कृषि विभाग की संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की


प्रतापगढ़। जिले में संयुक्त कृषि निदेशक प्रयागराज मण्डल संतोष राय द्वारा कृषि विभाग में जनपदीय अधिकारियों के साथ विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी जिसमें उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह एवं कार्यालय के समस्त पटल सहायक उपस्थित रहे। संयुक्त कृषि निदेशक प्रयागराज मण्डल द्वारा योजनाओं एवं कार्यो की गहन समीक्षा की गयी जिसमें विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। भूमि संरक्षण अनुभाग की समीक्षा के दौरान प्रगति में शीघ्र सुधार लाने हेतु भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया गया। समीक्षा के उपरान्त क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा भूमि संरक्षण अनुभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |