Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रूद्रपुर: महंत राजेंद्र अग्रवाल जी के नाम पर बनेगा स्मृति द्वाररू महापौर


रूद्रपुर। नगर निगम जल्द ही ब्रह्मलीन महंत राजेंद्र अग्रवाल जी की स्मृति में भव्य स्मृति द्वार  बनाएगा। यह घोषणा महापौर विकास शर्मा ने वार्ड 33 के पार्षद सुशील चैहान द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के बाद की।

पार्षद सुशील चैहान ने बताया कि श्री बालाजी मंडल के महंत राजेंद्र अग्रवाल जी ने अपना संपूर्ण जीवन आस्था, भक्ति और सेवा को समर्पित किया। उन्होंने लोगों को ईश्वर भक्ति, सद्भाव और संस्कार के मार्ग पर प्रेरित किया। तराई  में उनके मार्गदर्शन से हजारों लोगों ने श्री बालाजी महाराज की भक्ति अपनाई और समाज में भक्ति की नई चेतना का संचार हुआ।

चैहान ने कहा कि महंत जी की विनम्रता, सेवाभाव और आध्यात्मिक नेतृत्व ने उन्हें लोगों के दिलों में विशिष्ट स्थान दिलाया। समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का कार्य उन्होंने सद्भाव और प्रेम के साथ किया। उन्होंने इसी योगदान को सदा के लिए स्मरणीय बनाने हेतु सिंह कालोनी में गली नंबर 9 के पास स्मृति द्वार निर्माण की मांग की।

महापौर विकास शर्मा ने पार्षद चैहान की मांग को उचित मानते हुए इसे नगर निगम स्तर पर प्राथमिकता देने का भरोसा दिया। उन्होंने घोषणा की कि निगम जल्द ही स्मृति द्वार के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेगा, ताकि महंत राजेंद्र अग्रवाल जी के सेवा और भक्ति के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।

महापौर की इस घोषणा पर पार्षद सुशील चैहान ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम न केवल आध्यात्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इससे क्षेत्र की नई पीढ़ी को भी महंत जी के जीवन मूल्य और आदर्शों की प्रेरणा मिलती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |