Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रूद्रपुर: बंगाली कल्याण समिति का विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में नई टीम घोषित


रुद्रपुर/उधमसिंह नगर/उत्तराखंड। बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में आज समिति का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियाँ की गईं। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई। समिति द्वारा पूर्व में घोषित चुनाव के तहत सात पदाधिकारियों का चयन पहले ही हो चुका था, जबकि शेष पदों पर विस्तार कर जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

नवगठित टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में एडवोकेट श्री प्रियजीत राय, महासचिव के रूप में डॉक्टर नारायण चंद्र हालदार तथा प्रदेश मंत्री पद पर डॉ. सुमित राय, उत्तम आचार्य, काजल राय और गोविंद राय को नियुक्त किया गया। संगठन सचिव की जिम्मेदारी भास्कर मंडल को मिली, जबकि अभिमन्यु साना को उप सचिव बनाया गया। कोषाध्यक्ष का पद संजीत खान को सौंपा गया।

क्षेत्रीय स्तर पर विजय सिकदार, पानू सरकार, मानवेन्द्र राय और सुरंजन राय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदीप शाह को ऑडिटर नियुक्त किया गया। प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी शिव पद सरकार निभाएंगे, वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में सत्यजीत सरकार और मीडिया प्रभारी के रूप में प्रकाश अधिकारी को नियुक्त किया गया। सोशल मीडिया विंग में क्षेत्रीय प्रभारी की भूमिका विकास विश्वास, राजू मल्लिक, रोहित गोलदार और राज चक्रवर्ती निभाएंगे।

समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज के उत्थान, समुदायिक एकता और कल्याणकारी गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |