बीसलपुर। आर्य समाज बढ़ैरा में पौष मास प्रतिपदा के अवसर पर ब्रह्म यज्ञ एवं बृहद यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संपादन ब्रह्मचारी प्रदीप कुमार शास्त्री (आर्य समाज शाहजहांपुर) द्वारा किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान सियाराम आर्य रहे।
प्रदीप कुमार शास्त्री ने कहा कि इसी दिन पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाकउल्ला खां और राजेंद्र सिंह लाहिड़ी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इस अवसर पर आर्य समाज बढ़ैरा द्वारा बलिदान दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में नरेश कुमार शास्त्री ने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया, जबकि रामसागर आर्य ने देशभक्ति से जुड़े प्रसंग सुनाए। यजुर्वेद के 32वें अध्याय का संपूर्ण पाठ भी किया गया।इस मौके पर रामसागर आर्य, झाझन लाल शास्त्री, वाजपेई आर्य, लक्ष्मी देवी सहित आर्य समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे। यज्ञमान व सभी सदस्यों के दीर्घायु और कल्याण की कामना की गई।
