Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भाषण व निबंध प्रतियोगिता आयोजित! अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और सुशासन पर छात्रों ने रखे विचार


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज एवं सह-नोडल अधिकारी डॉ. जगदंबा कुमार के निर्देशन में हुआ।

भाषण प्रतियोगिता का संचालन डॉ. जगदंबा कुमार ने किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों, मूल्यों और सुशासन से जुड़े विषयों पर प्रभावी भाषण दिए। प्रतियोगिता में देविका अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।निबंध प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्या डॉ. दरख्शा, डॉ. विकास प्रधान, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. चंद्रप्रभा, डॉ. महेंद्र पाल, डॉ. रोहित पटेल सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. दरख्शा ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन दिए। परीक्षा के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |