Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: किसानों को मिली आधुनिक खेती व योजनाओं की जानकारी


रामनगर /बाराबंकी। द मिलियन फार्मर्स स्कूल किसान पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायत विछलखा में बुधवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा आधुनिक, वैज्ञानिक एवं लाभकारी खेती के तरीकों पर चर्चा की गई।

किसान पाठशाला में दलहनी एवं तिलहनी फसलों की उन्नत खेती, फार्मर रजिस्ट्री, रबी फसलों की सुरक्षा एवं उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर किसानों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) रामनगर डॉ. दलबीर सिंह ने कृषि यंत्रों पर अनुदान, सोलर पंप योजना, प्राकृतिक खेती तथा रबी फसलों की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

किसान पाठशाला के मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार वर्मा ने वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने, लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने तथा मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के उपाय बताए। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।इसके साथ ही ग्राम पंचायत गोपालपुर एवं तेलवारी में भी किसान पाठशालाओं का आयोजन किया गया। यह पाठशाला प्रत्येक न्याय पंचायत की ग्राम पंचायत में निरंतर संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से विकास खंड के हजारों किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों की सहभागिता से किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |