Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: अलाव तापते समय साड़ी में आग लगने से झुलसी महिला


रामनगर/ बाराबंकी। जनपद  के रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। थाना रामनगर के ग्राम गोंदौरा निवासी सुशीला पांडेय पत्नी शिव भगवान पांडेय ठंड अधिक होने के कारण घर के बाहर अलाव ताप रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी में आग लग गई, जिससे वह तेजी से जलने लगीं। आग लगते ही महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं।घटना की सूचना तत्काल रामनगर पुलिस को दी गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने महिला को कमर के नीचे करीब 40 प्रतिशत झुलसा हुआ बताया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय बाराबंकी रेफर कर दिया गया।घायल महिला के पुत्र ब्रह्म स्वरूप पांडेय ने बताया कि ठंड अधिक होने के कारण उनकी मां अलाव ताप रही थीं, तभी अचानक यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस के आरक्षी शिव मोहन वर्मा ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराने में सहयोग किया और घटना की जानकारी ली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के अधीक्षक डॉ. प्रणव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 40 प्रतिशत झुलसी महिला की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जाएगा।घटना के बाद क्षेत्र में ठंड के मौसम में अलाव जलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि ठंड से बचाव के दौरान पूरी सतर्कता बरतें, जिससे इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |