बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं के ब्लॉक सोहांव अंतर्गत बुधवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत ष्बेटी बचाओ दृबेटी पढ़ाओष् महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत डॉ0 अमरेंद्र कुमार पौस्त्यायन जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश के क्रम में सीएचसी नरहीं ब्लॉक सोहांव बलिया में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना, उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना तथा “बेटी बचाओ दृ बेटी पढ़ाओ” संदेश को प्रत्येक परिवार तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम में ब्लॉक कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जन्मी नवजात कन्याओं का पारंपरिक तरीके से बेबी किट, सोनपापड़ी, डायपर, कंबल, बेबी कपड़ा और सामन पत्र वितरण कर स्वागत किया गया। माताओं को पोषण, स्वास्थ्य, प्रसवोत्तर देखभाल तथा बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में अंजली सिंह जिला मिशन समन्वयक और निकिता सिंह जेंडर स्पेशलिस्ट (भ्मू) द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया और पात्र लाभार्थियों को आवेदन में सहयोग किया गया इस कार्यक्रम में प्रिया सिंह सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर, निकिता सिंह जेंडर स्पेशलिस्ट का फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन रंजना होमगार्ड आशा बहु, ग्रामीण महिलाएं इसलिए प्रत्येक बेटी के जन्म को सम्मान, उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और समाज को बालिकाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने का संकल्प लिया।
