Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः दर्जनों की संख्या में पहुंचे अराजकतत्वों ने दो दुकानों में की तोड़फोड़ व मारपीट! दो दुकानदारों के बीच ग्राहक की मोबाइल बनाने को लेकर हुई थी हाथापाई


बलिया। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलजार कटरा स्थित दो दुकानों पर मुंह बांधकर दर्जन की संख्या में पहुंचे अराजकतत्वों ने जमकर तोड़फोड़ किया और उत्पात मचाया। दुकान पर मौजूद कर्मचारियों को मारापीटा। इससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना के बाद लोग इधर-उधर भागते नजर आए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित दुकानदारों ने कैश काउंटर तीन-चार लोगों को नामजद और दर्जनभर अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दिया। घटना के पीछ़े ग्राहक की मोबाइल मरम्मत करने को लेकर 14 दिसंबर को दो दुकानदारों के बीच हुई मारपीट का मामला बताया जा रहा है।  

बताते चलें कि नगर के गुलजार कटरा में दिनेश सिंह पुत्र रामनाथ सिंह निवासी हैबतपुर थाना कोतवाली बलिया की मोबाइल की दुकान है। उसी के बगल झब्बू खान पुत्र स्व शहनवाज निवासी इंदू मार्केट थाना कोतवाली बलिया की भी मोबाइल की दुकान है, जहां 14 दिसंबर 2025 को शाम करीब पांच बजे ग्राहक की मोबाइल बनाने को लेकर दोनों दुकानदारों के बीच आपस में कहासुनी व हाथापाई हुई थी। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों को मामूली चोटें आई थी। दुकानदार की सूचना पर पहुँची थाना कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष के दिनेश सिंह पुत्र पुत्र रामनाथ सिंह, आशीष सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह, हरेराम कुमार पुत्र रामबचन राम निवासीगण हैबतपुर थाना कोतवाली तथा दूसरे पक्ष से झब्बू खान पुत्र स्व शहनवाज निवासी इंदू मार्केट थाना कोतवाली बलिया को हिरासत में लेकर धारा 170, 135, 126 बीएनएसएस में चालान किया। 14 दिसंबर की देर शाम चारों लोगों को न्यायालय द्वारा निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया था।  पीड़ित दुकानदार झब्बू खान व शेखू मोबाइल के मालिक की माने तो प्रिंस सिंह, मिंकू सिंह, हरेराम, बम सिंह व एक अन्य स्टाफ के साथ विवाद हुआ था। बताया कि मंगलवार को इन लोगों के कहने पर 20-25 की संख्या में मुंह बांधकर दुकान पर पहुंचे अराजकतत्वों ने मारापीटा और दो दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ ही कैश काउंटर से करीब डेढ़ लाख रुपया नकद व अन्य सामान लूट कर भाग गए।  घटना के दौरान करीब घंटे भर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर दुकानदारों ने मुकदमा दर्ज करने को लेकर ओक्डेनगंज चैकी पर पहुंचे और नामजद के साथ ही अज्ञात के विरूद्ध लूट समेत मारपीट, तोड़फोड़ की तहरीर दिया। इस बाबत शहर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को दो दुकानदारों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों को चालन किया गया था। इसको लेकर दुकानें बंद थी। मंगलवार को खुली तो तोड़फोड़ की घटना की गई। नगदी लुट की घटना नहीं हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |