लखनऊ: दिल्ली ब्लास्ट आतंकी हमले में शामिल होने का भय दिखा जालसाज ने 50 हजार रुपए कराए ट्रांसफर
December 17, 2025
लखनऊ । आलमबाग थाना क्षेत्र के छोटा बरहा में रहने वाली एक महिला को कॉलर ने दस दिन पूर्व फोन काल कर दिल्ली बम ब्लास्ट में शामिल होने का भय दिखा महिला को धमका 50 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए । पीड़िता प्रीति कुमारी पत्नी सौरभ चैधरी के अनुसार 6 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे एक नंबर से फोन काल आया था फोन काल रिसीव करने के बाद कालर ने कहा कि आपका और आपके परिवार का नाम दिल्ली बम ब्लास्ट में आ रहा है और विडियो काल करके धमकाया कि पैसा भेजे नही तो तुम्हारे घर पे रेड पडेगी । आतंकी हमले में नाम जोड़े जाने से दहशत में आई महिला ने कालर को पेटीएम द्वारा परिवार को बचाने के लिए पचास हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जिसके उपरांत अपने साथ साइबर फ्राड का एहसास होने पर पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई और आलमबाग थाने पर पहुंच मोबाइल नंबर आधार पर पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता की शिकायत पर आलमबाग पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
.jpg)