रामपुर। पीड़ित द्वारा थाना साइबर क्राइम रामपुर पर लिखित शिकायती पत्र देकर यूपीआई के माध्यम से धनराशि एक लाख रुपये का साइबर फ्राड करने के संबंध में आवेदन किया गया था । उक्त प्रकरण में थाना साईबर क्राइम,रामपुर द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए पीडित की धोखाधडी की गयी धनराशि में से एक लाख रुपये वापस करायी गयी । पीड़ित को यह भी बताया गया कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें । साइबर फ्राडध्धोखाधड़ी होने पर तत्काल सायबर पोर्टल पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें अथवा साईबर सेलध्थाना से सम्पर्क करें। उक्त बरामदगी एवं सराहनीय कार्य के लिए पीडित एवं उसके परिजनों द्वारा आभार प्रकट किया गया । निश्चित ही थाना साइबर क्राइम रामपुर की इस कार्यवाही से जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास सदृढ हुआ है ।
जांच अधिकारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशाराम थाना साइबर क्राइम रामपुर, म.का. निशा गोला,म.का. स्वाति नागर, म.का. मालती आदि रहे।
