Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: अटल जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में मनाया गया अटल स्मृति सम्मेलन ! मुख्य अतिथि जय पाल सिंह व्यस्त व विशिष्ट अतिथि सुभाष कुमार भटनागर ने सम्मेलन को किया संबोधित


शाहबाद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 101वीं जयन्ती के अवसर पर खंड विकास कार्यालय के सभागार में दोपहर 12 बजे से अटल जन्म शताब्दी विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुभाष भटनागर द्वारा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयपाल सिंह व्यस्त ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय से मौजूद लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि 25 दिसंबर वर्ष 2025 को अपने 101 वर्ष पूर्ण कर चुके पूर्वप्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्वतंत्र भारत की महान हस्तियों की विरासत का मान-सम्मान करने की दूरदर्शिता से प्रेरित रहे। जिनके नेतृत्व ने देश की लोकतांत्रिक, राजनीतिक और विकासात्मक यात्रा पर गहरा प्रभाव डाला। इससे पूर्व सुभाष कुमार भटनागर ने भी अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व भारत- रत्न से सम्मानित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने मूल्य-आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी। अटल जी ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने सिद्धांतों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। वहीं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता ने भी अपने शोध संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी एक दूरदर्शी नेता, कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता और कवि थे, जिनमें अभूतपूर्व ईमानदारी, दृढ़ निश्चय और सर्वसम्मति बनाने की क्षमता जैसे कई गुण थे, जिन्होंने उन्हें एक महान राजनेता बनाया और भारत को सामरिक शक्ति बनाने  और बुनियादी ढांचे में मजबूत किया, जबकि वे विपक्ष के नेता के रूप में भी बेहद सफल रहे और सर्वदलीय गठबंधन को सफलता पूर्वक संभाला।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने समस्त लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल रहने का आह्वान किया था। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे जिस कारण सभागार पूरा भरा हुआ नजर आया।मुख्य अतिथि एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुभाष भटनागर, कार्यक्रम संयोजक ब्लॉक प्रमुख चमरौआ जगपाल सिंह यादव, संचालन कर्ता जिला उपाध्यक्ष संजय चैधरी, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, भाजपा नेता सुरेश बाबू गुप्ता, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, विधानसभा संयोजक नेतराम कश्यप, मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा राजकुमार गुप्ता नरेश शर्मा, वेद प्रकाश सागर वेद प्रकाश चंद्रवंशी, मोनी पांडेय, संजीव राठौड़, संजीव चैधरी , रोहित बरनवाल, रेनू श्रीवास्तव महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष, राकेश लोधी प्रधान भुड़ासी, कालूराम पेगुपुरा प्रधान, नगर महामंत्री अमित चंद्रवंशी,  डीसीबी चेयरमैन कुंवर पाल सिंह,अनुभव शर्मा, समस्त ग्राम प्रधान अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |