बाराबंकी: देश और धर्म के लिए बलिदान हुए वीर साहिबजादे सरदार हरपाल सिंह जग्गा! महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य के तत्वाधान में मनाया वीर बाल दिवस
December 27, 2025
बाराबंकी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित करके युवा पीढ़ी को संदेश दिया।।लखपेड़ाबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित संगोष्ठी के जरिए वक्ताओं ने वीर साहिबजादो से जुड़े पहलुओं से रूबरू कराया गया।महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य विभाग के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में वीर साहिबजादों के बलिदान की शौर्यगाथा सुनकर लोग भावुक हुए। वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस और धर्म के प्रति निष्ठा को याद किया, प्रधानमंत्री मोदी को वीर बाल दिवस मनाने के लिए धन्यवाद दिया।बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए लखनऊ सदर गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गा ने कहा कि वीर साहिबजादो का बलिदान व्यक्तिगत या परिवार के लिए नहीं था ,बल्कि उनका बलिदान देश और धर्म के लिए था।उन्होंने देश की आजादी के बाद इतिहास लेखन में हुई त्रुटियों की ओर इशारा करते हुए इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि भारत के इतिहास में सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिबजादों को आखिर क्यों विस्मृत कर दिया गया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और प्रेरणा से दोनों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान दिवस को आज पूरा देश वीर बाल दिवस के रूप में मना रहा है।इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद भी दिया।गुरु गोविंद सिंह जी को नमन करते हुए आरएसएस के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया ने कहा कि उन्होंने अपने चार पुत्रों को देश और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान कर दिए। उन्होंने कहा कि जब गुरु गोविंद सिंह जी से पूछा गया कि आपके चार पुत्र बलिदान हुए, तो उस समय उनके मुख से यही निकला था कि चार हुए तो क्या हुआ, जीवित हुए हजार श्। उन्होंने कहा, ऐसे कार्यक्रम सिख गुरुओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का सुअवसर हैं।आरएसएस के प्रांत महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य प्रमुख पंकज पटवा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादे बलिदान हो गए मगर उनका पांचवां पुत्र खालसा के रूप में जीवित है जो देश और धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।बाराबंकी गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।जिला कार्यवाह सुधीर ने आभार ज्ञापित किया।संचालन आशीष सिंह ने किया।संगोष्ठी की शुरुआत वीर साहिबजादो के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से हुई।इस अवसर पर जिला प्रचारक रवि प्रकाश ,सह जिला कार्यवाह श्रीओम, पारितोष,शार्दूल विक्रम सिंह ,कर्तव्य,सरदार हरपाल सिंह, प्रभात,अमन,अवधेश श्रीवास्तव उपेंद्र सिंह रावत श्रवण सिंह मौजूद रहे।
