मिर्जापुर: चोरी के सामान के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
December 17, 2025
मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा चोरीध्नकबजनी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार में थाना अदलहाट पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि दो शातिर चोर ग्राम पौनी वैरियर के पास नहर के किनारे बने कपडे की दुकान व खाद बीज की दुकान तथा ग्राम कौडिया कला चोरी गये सामान को चोरों द्वारा कहीं ले जाया जा रहा है। थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा चोरों की पतारसी सुरागरसी करके तलाश किया गया तो बिसौरा ग्राम के नहर के पास से 02 अभियुक्तों 1.साहिल उर्फ अफरीदी पुत्र स्व0 सादर निवासी ग्राम रस्तोगिया थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 2.सलीम उर्फ सोहेल पुत्र अब्दुल रहीम उर्फ अप्पू निवासी ग्राम रस्तोगिया थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। चोरी का सामान 01 मिक्सी जार, 04 बैटरी, 02 इन्वर्टर, अन्य कपडा आदि व चोरी के सामानों की बिक्री की अवशेष धनराशि 11000 नगद तथा चोरीध्नकबजनी की घटना में प्रयुक्त 01 सलाई रिंच, 01 पाना , 01 छैनी नुमा राड, 01 पेंचकस, 01 सडसी बरामद किया गया।
