Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः अनियंत्रित कार मकान में घूसी, दो की मौत, दो घायल! धरहरा पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा, कार सवार लोग नशे में थे धूत


बलिया। जनपद के सुखपुरा थाना अंतर्गत धरहरा चट्टी स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात करीब 11रू30 बजे मारुति सुजुकी 800 गाड़ी अनियंत्रित होकर टीनशेड के मकान में घूस गई। टक्कर इतना बेजोड़ था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जिसमें कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से एक की हालत नाजुक देख वाराणसी और दूसरे को मऊ रेफर कर दिया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों की शिनाख्त क्रमशः अभिषेक सिंह 24 वर्ष पुत्र मुन्ना सिंह एवं रोहित सिंह परिहार 25 वर्ष पुत्र दशरथ सिंह के रूप में की गई। जबकि सुजीत तुरहा 21 वर्ष पुत्र पन्नालाल और आदित्य वर्मा 22 वर्ष पुत्र प्रदीप वर्मा है। यह सभी अपायल थाना सुखपुरा बलिया के रहने वाले हैं। 

बताया जा रहा है कि चारों युवक सुखपुरा से बलिया की ओर जा रहे थे, तभी धरहरा पेट्रोल पंप के पास स्थित कृपाशंकर श्रीवास्तव के टीन शेड के मकान में टकरा गए। जिसमें अभिषेक सिंह और रोहित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आदित्य वर्मा व सुजीत तरह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनमें से एक युवक शहर में कहीं किराए पर कमरा लिया हुआ था, जहां चारों युवक कहीं खाने पीने के बाद जा रहे थे। ये सभी नशे में धुत थे। जिसके चलते सड़क हादसा हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |