बलिया। प्रादेशिक विकास दल द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन जनपद के समस्त विधानसभा में क्रमशः बैरिया विधानसभा 18 व 19 दिसंबर को बाबा लक्ष्मण दास रा0 इंटर कॉलेज खेल मैदान बैरिया में किया जाएगा। इसी क्रम में फेफना विधानसभा- 17 से 20 दिसंबर नरहीं खेल मैदान नरहीं सोहांव, रसड़ा विधानसभा 20 व 21 दिसंबर खेल मैदान कोप रसड़ा, बलिया नगर विधानसभा 21 व 22 दिसंबर वीर लोरिक स्टेडियम बलिया , बांसडीह विधानसभा 23 व 24 दिसंबर नारायणपुर खेल मैदान बेरूआरबारी, सिकंदरपुर विधानसभा 24 व 25 दिसंबर गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, बेल्थरारोड विधानसभा 26 व 27 दिसंबर हल्दी रामपुर खेल मैदान सीयर में होना सुनिश्चित हुआ है।
इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका सब जूनियरध् जूनियरध्सीनियर तीन वर्गों में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का अयोजन एथेलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि विद्याओं में किया जाएगा। जिसमें संबंधित विधानसभा के खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी भाग लेने के लिए ल्नअंेींजीप.पद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराए और साथ ही आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर आना अनिवार्य है।
.jpg)