Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: आरआरए कार्यक्रम के तहत एक्पोजर विजिट रवाना


संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार को विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सैकड़ो स्कूली बच्चों का एक्सपोजर विजिट बस को रवाना किया।विजिट बस जाने से पहले सभी बच्चों को अल्पाहार की व्यवस्था की गई बच्चों को कापियां और पेन भी दिया गया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया छात्रों को विज्ञान और गणित में रुचि बढ़ाने और व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए एक्सपोजर विजिट ( शैक्षिक भ्रमण) पर भेजा जा रहा है इसमें छात्र-छात्राएं जिले के राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट जायस का दौरा करेंगे ताकि स्कूल के ज्ञान को वास्तविक दुनिया से जोड़ा जा सके और नवाचार की भावना से विकसित हो सके। उन्होंने बताया कि छात्रों को जिज्ञासा वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। इस शैक्षिक भ्रमण में क्षेत्र की परिषदीय विद्यालयों से सैकड़ो बच्चे इस विजिट के लिए रवाना हुई है। इस विजिट कार्यक्रम में क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय के अध्यापक डॉ नागेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, आशुतोष मिश्रा, अरुण कुमार द्विवेदी, संजय तिवारी ,रमेश सिंह, जीपी सिंह सहित कई अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |