Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का हुआ आयोजन


अमेठी। विधानसभा क्षेत्र अमेठी के विकासखंड भादर अंतर्गत न्याय पंचायत भादर एवं टीकरमाफी की ग्रामसभा घोरहा (भादर) में सती महारानी जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर एवं विभागीय शिविर ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सुशासन की राजनीति करती है। यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरीब-कल्याण, अंत्योदय एवं सेवा भाव की नीति को धरातल पर उतारने वाला एक ऐतिहासिक जनसेवा अभियान बनकर उभरा। इस विशाल एवं बहुआयामी जनकल्याणकारी कार्यक्रम के आयोजक एवं मुख्य अतिथि रानी शाम्भवी सिंह एवं राजकुमार अनंत विक्रम सिंह (पूर्व विधायक प्रतिनिधि) रहे। दोनों नेताओं ने शिविर स्थल पर घंटों उपस्थित रहकर न केवल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, बल्कि आमजन के बीच बैठकर उनकी समस्याएँ सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा की राजनीति का केंद्र बिंदु सत्ता नहीं, बल्कि आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार है, और अमेठी की जनता के स्वास्थ्य, सम्मान एवं समग्र विकास से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। जनसंवाद के दौरान रानी शाम्भवी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति आई है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, निःशुल्क इलाज, गरीबों के लिए अस्पतालों की श्रृंखला और गांव-गांव स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार भाजपा सरकार की दूरदर्शी एवं गरीब-हितैषी नीतियों का परिणाम है। राजकुमार अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को सत्ता का प्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनता का सेवक मानता है। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन सरकार के कारण अमेठी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस ऐतिहासिक शिविर में 150 लोगों की नेत्र जाँच, शुगर जाँच एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत 22 जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु अमेठी आई हॉस्पिटल रेफर किया गया, जिससे सैकड़ों परिवारों के जीवन में नई रोशनी आने की उम्मीद जगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |