Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: सीएचसी मे डाक्टरो की कमी, मरीज हलकान


संग्रामपुर/अमेठी।
जिले की अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था देने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर अच्छे पायदान पर है लेकिन आज भी यह अस्पताल चिकित्सकों की कमी को झेल रहा है। एक ग्रामीण अंचलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सर्जन, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ,और एक बाल रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता होती है साथ में तीन फार्मासिस्ट स्टाफ नर्स वार्ड ब्वाय आदि शामिल होते हैं। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में एक भी सर्जन  डॉ नहीं है तीन डॉक्टर फॉर्म एमबीबीएस इस अस्पताल में तैनात है एक दांत के डॉक्टर इस अस्पताल में है जबकि एक सर्जन , एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक बाल रोग विशेषज्ञ की अति आवश्यकता ग्रामीण अंचल के अस्पतालों में रहती है। यही नहीं इस अस्पताल में तीन-तीन रोगी वाहन  कबाड़ की तरह जंग लगे पड़े हुए हैं। यहां पर चिकित्सक को रहने के लिए मात्र एक भवन दिया गया है जबकि तीन चिकित्सक यहां पर तैनात हैं। बाकी स्वास्थ्य टीम जर्जर भवन में रहने को मजबूर है। पानी की टंकी बहुत दिनों से खराब पड़ी हुई है। इस अस्पताल में एक्स-रे मशीन ऑपरेटर मात्र चार दिन ही सेवा देता है। अल्ट्रासाउंड मशीन ना होने के कारण मरीज को अधिक पैसा देकर प्राइवेट अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर रहते हैं। नर्स मात्र एक यहां पर तैनात हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में चिकित्सा की कमी के कारण मरीजों जिले तक धूल खाना पड़ता है यही कारण है की अच्छी व्यवस्था होने के बाद भी संसाधन की व्यवस्था न होने के कारण मरीज परेशान हैं। इस अस्पताल में मात्र एक फार्मासिस्ट तैनात है जबकि कम से कम तीन फार्मासिस्ट की आवश्यकता रहती है। इस केंद्र के प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह शिव जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि 30 से 80 वाले मैदानी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन चिकित्सक इसमें प्रमुख रूप से सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता रहती है लेकिन हम यहां पर 3 एमबीबीएस एक फार्मासिस्ट 06 वार्ड बॉय एक स्टाफ नर्स एक डेन्टल चिकित्सक ,दो लैब टेक्नीशियन तैनात हैं जो अच्छी चिकित्सा व्यवस्था के लिए पर्याप्त नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |