Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: ऑपरेशन शारदा! तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन


संग्रामपुर/अमेठी। आउट ऑफ स्कूल ट्रेनिंग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन आज कर दिया गया । अनुभवी प्रशिक्षक द्वारा संग्रामपुर की बीआरसी 23 दिसंबर दिन मंगलवार से प्रार्थना सभा करके प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बाद आज शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यालय का समापन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से सही कक्षा में दाखिला दिलाने के लिए और 9 महीने तक विशेष प्रशिक्षण देने के लिए क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक व स्टाफ प्रभारी कि संयुक्त टीम को प्रशिक्षण दिया जा रहा था जिसका समापन आज गुरुवार को किया गया। इस प्रशिक्षण में सैकड़ो अध्यापक जिसमें महिला व पुरुष  प्रधानाध्यापक स्टाफ प्रभारी ने प्रशिक्षण लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |