शाहबाद। शुक्रवार को शाहबाद में अलग अलग दो जगहों पर दो बच्चे छत पर खेलते समय गिरकर घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर में शाहबाद के ऊंचागांव निवासी अरविंद की दो वर्षीय बेटी कीर्ति छत पर खेल रही थी, कि अचानक खेलते खेलते छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजन आनन फानन में उसको लेकर शाहबाद सीएचसी पहुंचे जहां घायल बच्चों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर नगर के मोहल्ला फर्राशान निवासी बेनाम का दस वर्षीय पुत्र ऋषि छत पर खेल रहा था। वह भी छत से गिरकर घायल हो गए, जिसको शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
.jpg)