कन्नौज। ओवरब्रिज निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को अकबरपुर सराय घाघ के निवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा।
जिसमे शहर मे गैस एजेंसी क्रॉसिंग पर प्रस्तावित क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाना है। इस प्रस्ताव की जानकारी स्थानीय लोगो मिली तो उन्होने इसका विरोध किया और लोगो कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों कि भनक लगते ही अतिरिक्त एसडीएम अविनाश गौतम ने मौके पर पहुंचकर लोगो की समस्या पूछी। जिस पर नागरिको ने बताया कि ओवरब्रिज बनने से कई बाजार, प्रतिष्ठान और घर तोड़े जाएंगे, जिससे उन्हें भारी नुकसान होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि पुल के बजाय अंडरपास बनाया जाए, जिससे तोड़फोड़ से बचा जा सके। उन्होने कहा कि गैस एजेंसी क्रॉसिंग से मात्र 500 मीटर दूर तिर्वा क्रॉसिंग पर पहले से ही एक ओवरब्रिज बना हुआ है। यदि फिर भी पुल का निर्माण आवश्यक है, तो इसे पर्यटक आवास गृह के सामने बनाया जा सकता है, जहां मकान और दुकानें न होने के कारण कोई खास नुकसान नहीं होगा। इस दौरान अलीसा सिंह, दीप्ति, विद्याराम राजेश कुमार, अनुज कुमार, हरिओम दुबे, अमित दुबे, गौरव सविता,प्रिंस श्रीवास्तव, दिलीप प्रजापति,अभिषेक पांडेय, कुलदीप तिवारी, अंकुर दुबे, मोहित दुबे, प्रताप नारायण पाल, ओमकार पाल, नयन सिंह यादव, शैलेश सविता, महेंद्र प्रजापति और कुलदीप प्रजापति, नीरज दुबे सहित कई अन्य लोग शामिल थे। अतिरिक्त एसडीएम ने लोगों को अन्य विकल्पों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
