Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: ऑपरेशन शारदा! दिया जा रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण


संग्रामपुर/अमेठी। आउट ऑफ स्कूल ट्रेनिंग की शुरुआत आज 23 दिसंबर से दीप प्रज्वलित करके शुरू हुई। यह  प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षक द्वारा दिया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित करके प्रार्थना सभा के बाद शुरू की गई। इस प्रशिक्षण में सैकड़ो अध्यापक भाग ले रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि उन  बच्चों को वापस शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए जाने वाली विशेष शिक्षा है जो स्कूल छोड़ गए हैं या कभी स्कूल नहीं आते हैं उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ऑपरेशन शारदा के तहत 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से सही कक्षा में दाखिला दिलाने और 9 महीने तक विशेष प्रशिक्षण देकर सामान्य स्कूली शिक्षा के लिए तैयार करने के लिए यह क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक और स्टाफ प्रभारी अध्यापकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापक स्टाफ प्रभारी अध्यापक और ट्रेनर निरंजन सिंह, दीपक बरनवाल, आशीष श्रीवास्तव, और अविनाश शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |