Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सैफनीः साइबर सैल थाना सैफनी द्वारा आमजन के गुम हुए 09 मोबाइल कीमत 03 लाख रुपए को किया गया बरामद


सैफनी। पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान मोबाइल बरामदगी के अनुपालन में थाना सैफनी में गुमध्खोए हुए मोबाइलों के संबंध में प्राप्त शिकायतों को सीईआई आर पोर्टल पर अपलोड कर थाना पुलिस टीम द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए । कुल 09 मोबाइल बरामद किए गए हैं । नौ मोबाइलों कि कीमत करीब तीन लाख रुपए है । थाना सैफनी पुलिस टीम द्वारा मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया है । मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा रामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है । मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गई । मोबाइल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिल जाएगा । मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उ०नि० सर्वेन्द्र सिंह,सौरभ सैनी, मोहित कुमार आदि रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |