शाहबाद। बुधवार को बरेली जनपद के अंजनी गांव निवासी शिव कुमार, प्रदीप और सौरभ बाइक पर सवार होकर बिलारी से अपने गांव अंजनी लौट रहे थे, रास्ते में शाहबाद के मंगोली के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शिव कुमार, प्रदीप और सौरभ जख्मी हो गए। राहगीरों के द्वारा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने शिवकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि घायल सौरभ और प्रदीप को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया।
