Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुड़ी गाँव में बुधवार के शाम 05 बजे के लगभग एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। स्वजन रोने बिलखने लगे। मृतक के पिता दादे यादव ने बताया कि 35 वर्षीय पुत्र विनोद यादव घर से कुछ दुरी पर अपने खेत में कृषि कार्य करके बुधवार के दोपहर घर लौटा था। दोपहर का भोजन करके अपने कमरे में आराम करने चला गया। बेड पर जाते ही अचेतावस्था में चला गया। स्वजनों ने सोचा पुत्र सो रहा है। 03 घंटे बीत जाने पर किसी काम को लेकर उसकी माता कमरे में पहुचीं,तो देखा पुत्र की की सासें टूट रही थी। माता शोरगुल करने लगी। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुचे,पुत्र की हालत गंभीर देख आनन फानन में राजगढ़ सीएचसी ले गये। जहाँ के चिकित्सक देखते ही पुत्र को मृत्यु घोषित कर दिये। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।  इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |