कन्नौज: खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास- जुनैद सिद्दीकी
December 31, 2025
गुरसहायगंज/ कन्नौज। खेलों से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का विकास होता है क्योंकि खेल शरीर को स्वस्थ रखते हैं जिससे व्यक्ति की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं इसके अलावा खेल अनुशासन आत्मविश्वास टीम भावना और तनाव कम करके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। उपरोक्त बातें मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम मझपुर्वा मे स्थित पशु बाजार के ग्राउंड मे चल रहे टाइगर क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के पुत्र युवा सपा नेता जुनैद सिद्दीकी ने कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का संपूर्ण अवसर प्राप्त होता है इसलिए ऐसे आयोजन होना चाहिए। इस अवसर पर यासर जमा खान नासिर जमा खान पूर्व प्रधान वकील अहमद सिद्दीकी रिटायर फौजी परवेज अख्तर रिटायर सूबेदार मेजर जावेद खान मौलाना महताब एजाज बम्बईया शादाब नाजिम सलमान बबलू रेहान अंसार सहित कई लोग मौजूद रहे।
