Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: जनपद मे खोले जाये तीन फिटनेस सेंटर


गुरसहायगंज /कन्नौज। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरुप जनपद में तीन फिटनेस सेंटर खोले जाए एवम उनकी निगरानी भी की जाए जिससे अनावश्यक लोगो को परेशान ना किया जाए क्योंकि प्राइवेट फिटनेस सेंटर मनमानी रकम वसूल रहे है।

उक्त वक्तव्य उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला सयुंक्त महामंत्री संजीव गुप्ता संजू ने जनपद मुख्यालय पर अधिकारियों को ज्ञापन देने के पश्चात पत्रकारों के समक्ष कही। उन्होंने कहा कि हाल ही मे डवतजी द्वारा यह निर्देश जारी कर दिये गये है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में तीन तीन फिटनेस सेंटर खोले जायेगे। यह पहल सराहनीय है, जिससे पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और सेवा में सुधार आने की संभावना है। किन्तु वर्तमान में अधिकांश जिलो में केवल एक ही फिटनेस सेटर संचालित हो रहे है। वहां वाहन स्वामियो को अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। क्यूकि एकमात्र फिटनेस सेंटर होने से वाहन स्वामियो से अनावश्यक शुल्क की मांग की जा रही है जाकि भ्रष्टाचार को कही न कही बढावा देता है।

प्रशासन प्राइवेट फिटनेस सेंटर के कियाशील होने के साथ सरकारी फिटनेस सेंटरो को बंद न किया जाये। सभी सेंटरो की नियमित निगरानी की जाये व एक हेल्पलाइन नंबर या पोर्टल प्रारंभ किया जाये जहां वाहन स्वामी अपनी शिकायत दर्ज करा सके। पत्येक जिले मे एक स्थायी निरीक्षण समिति गठित की जाये, जिसमे जिला प्रशासन, परिवहन विभाग तथा स्थानीय ट्रांसपोर्ट से संबंधित दो व्यक्तियो को शामिल किया जाये। इस प्रकार से न केवल पारदर्शिता रहेगी बल्कि वाहन मालिको को राहत मिलेगी और भ्रष्टाचार पर भी नियंत्रण होगा। इस अवसर पर सुशील दुबे,टिंकू कश्यप, केके राजपूत,सिद्धार्थ गुप्ता,प्रकाश चन्द्र अग्रवाल,गौरव गुप्ता, मुकेश पोरवाल,कयूम खान,मनीराम वर्मा,सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |