रामनगर/ बाराबंकी । रामनगर थाना क्षेत्र के लखनऊदृबहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दलसराय पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि छह गम्भीर रूप से घायल हो गए । जानकारी के अनुसार गोंडा से बाराबंकी की ओर जा रही एक अर्टिगा कार गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना 30 दिसंबर मंगलवार की रात करीब 12रू40 बजे हुई। वाहन संख्या यूपी 43 बीके 8241 अर्टिगा कार मनकापुर, गोंडा से खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रही थी। रानी बाजार के पास दलसराय हाईवे पर आगे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। बताया गया कि कार चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, तभी सामने से एक अन्य वाहन आ गया। संतुलन बिगड़ने पर कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।
हादसे में प्रिय गुप्ता (27), शिवम गुप्ता (25), रामेश्वर गुप्ता (35), सौरभ पुत्र प्रदीप कुमार सोनी (25) निवासी मनकापुर गोंडा तथा मरा दुबे पुत्र जितेंद्र कुमार दुबे निवासी गूंजनपुर, मनकापुर सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया। एंबुलेंस कर्मियों ईएमटी अजय कुमार विश्वकर्मा, राधेश्याम तथा पायलट संजय कुमार व जय सिंह ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।सीएचसी रामनगर में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शिवम गुप्ता पुत्र सज्जन गुप्ता (उम्र 25) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।हादसे में अर्टिगा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
