संग्रामपुर: सड़कों पर टहलता आवार सांड राहगीरों के लिए मुसीबत
December 15, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास के बाद भी सड़कों पर टहलने वाले आवारा पशु कम नहीं हो रहें हैं। संग्रामपुर क्षेत्र में सोमवार को कालिकन धाम मेला लगता है सोमवार को कालिकन धाम आने वाले दर्शानार्थियों की संख्या अधिक अधिक रहती है। लेकिन उनके राह में आवारा सांड का खतरा बना रहता है। संग्रामपुर क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय व उसके पास पास सांड सड़कों पर टहलते रहते हैं।यही कारण है कि आये दिन नीलगाय - आवारा पशुओं से राहगीर चोटिल हो रहे हैं लेकिन संग्रामपुर क्षेत्र में आज भी आवारा सांड टहलते दिखाई दे रहे हैं आवारा सांड की व्यवस्था में संग्रामपुर प्रशासन ने हाथ खड़ा कर दिया है यही कारण है कि आज भी ब्लाक के ईर्द-गिर्द आवारा सांड सड़कों पर टहलते दिखाई दे रहें है।
