शुकुलबाजार/अमेठी। विकासखंड अंतर्गत कस्बे के शिवदृपार्वती धर्मशाला में 28 दिसंबर को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम हिंदू समाज के चिंतन, संवाद और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण, युवा सशक्तिकरण तथा हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में समाज के सभी वर्गोंकृकिसान, युवा, महिलाएं, शिक्षक एवं वरिष्ठ नागरिकों से सहभागिता की अपील की गई है। सम्मेलन में प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए जाएंगे, वहीं आम नागरिकों को भी अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। प्राप्त सुझावों के आधार पर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल एवं चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। आयोजन को लेकर शिवदृपार्वती धर्मशाला में आयोजित बैठक में आरएसएस जिला कार्यवाहक अरविंद जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, उद्योगपति महेंद्र विजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं धर्मगुरु उपस्थित रहेंगे।
