Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: सात गर्भवती सहित 350 मरीजों की हुई ओपीडी


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में सुबह से ही मरीज का आने का तांता लगा रहा।कुल 350 ओपीडी की गई इसमें 7 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि आज कुल 350 ओपीडी की गई जिसमें 40 मरीजों की लैब के तहत जांच की गई इनमें 30 ऐसे मरीज थे जिनकी शुगर जांच की गई। साथ गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन सहित अन्य प्रकार की जांच की गई। 12 टीबी के मरीजों की जांच लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र वर्मा द्वारा जांच की गई। एक्स-रे ऑपरेटर मनोज यादव द्वारा 35 मरीजों का एक्स-रे किया गया। जिन में 7 मरीज टीबी से संबंधित थे शेष शारीरिक दर्द के लिए एक्स- रे किया गया। 25 मरीजों का अस्पताल में भर्ती  करके इलाज किया गया। 12 लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। आज स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर हिमालय गौड़, फार्मासिस्ट विजेंद्र यादव,वार्ड ब्वॉय संजय पाठक, लैब टेक्नीशियन अभिषेक कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |