Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः आनलाइन अटेंडेंस व गैर विभागीय कार्यों के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से किया सत्याग्रह आंदोलन


मनियर/बलिया। मनियर क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर सचिवों द्वारा दस सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को समन्वय समिति के बैनर तले आनलाइन अटेंडेंस तथा गैर विभागीय कार्यों के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह आंदोलन किया। मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को जिलाधिकारी के माध्यम से संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत सुनील कुमार को सौंपा। सचिवों द्वारा नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराने के बाद समस्त सरकारी शासकीय व्हाट्स ग्रुप से बाहर हो गए। 10 दिसंबर से सभी सचिव अपना शासकीय कार्य नीजी दोपहिया वाहन के बजाय साइकिल से शासकीय कार्य करेंगे। 

बताया कि 15 दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुई तो अपना अपना डोंगल एडीओ पंचायत को सौंप देंगे। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमार, रामप्रकाश वर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, विनोद यादव, एडीओ आईएसबी शशि मोहन, हर्षित यादव, प्रशांत सिंह, जय कुमार यादव, खुश्बू यादव रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |