Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः दो अज्ञात हिन्दू शवों का अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर में किया गया अंतिम संस्कार


बलिया। देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा रात्रिकाल आठ बजे एक साथ दो अज्ञात हिन्दू शवों का अन्तिम संस्कार अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया में  किया गया। इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण  सिंह द्वारा दी गई।

बताया गया कि चार दिसंबर 2025 को दो अज्ञात हिन्दू शव क्रमशः थाना फेफना बलिया द्वारा पीएम के कलाकार एक अज्ञात हिन्दू स्त्री शव व थाना कोतवाली नगर बलिया द्वारा पीएम के तहत एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव देवाश्रम की बलिया शाखा को अंतिम संस्कार के लिए निःशुल्क प्राप्त कराया गया। 

उक्त दोनों अज्ञात शवों की लावारिस शव यात्रा एक साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ भगत सिंह की सह अध्यक्षता में  पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया पहुंची जहाँ रात्रिकाल 08 बजे थाना कोतवाली नगर बलिया द्वारा प्रदत्त अज्ञात हिन्दू पुरुष शव को देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा व थाना फेफना बलिया द्वारा प्रदत्त अज्ञात हिन्दू स्त्री शव को उनकी अर्धांगिनी आशा सिंह द्वारा  पूरे विधि विधान से एक साथ मुखाग्नि दी गई। 

दोनों अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च गढ़मलपुर बलिया निवासी भ्राताद्वय डा अश्विनी प्रकाश सेंगर तथा अभिषेक प्रकाश सेंगर द्वारा क्रमशः उनके पितामही स्मृतिशेष लाखपति देवी के स्मृति में व पितामह स्मृतिशेष ब्रह्मदेव सिंह की स्मृति में  सहर्ष वहन किया गया।

दोनों अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप में तीन पीढ़ियों का सम्मिलित रहना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा जैसे मुखाग्नि सम्मानित दान दातावों डा. अश्विनी प्रकाश सेंगर व अभिषेक प्रकाश सेंगर के माता  -पिता नें दिया और उनके पितामही और पितामह के स्मृति में दिया गया।

उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में  पी एम हाउस बलिया के  अखिलेश प्रसाद व बालेश्वर  देवाश्रम बलिया के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ भगत सिंह, मंत्री गणेश प्रसाद फूल चन्द राजभर गढ़मलपुर के चैकीदार संतोष पासवान आशुतोष सिंह सेंगर राजू खरवार  सहित पी एन सिंह व आशा सिंह सम्मिलित रहे।

उपरोक्त  दोनों अज्ञात शवों का अस्थि कलश अलग अलग देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |