Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: फिनिक्स यूनाईटेड मॉल में अवैध आयोजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली मे तैनात उपनिरीक्षक ने थाना क्षेत्र स्थित फिनिक्स यूनाईटेड मॉल में अवैध आयोजन किए जाने के विरोध में आयोजक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रवीण पाल के अनुसार थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित फिनिक्स यूनाईटेड मॉल एलडीए प्रथम कृष्णानगर लखनऊ में बीते 25 नवंबर 

 को कार्यक्रम क्रिसमस कैर्नीवाल का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के लिए आयोजक नितेश केशरवानी ने फिनिक्स यूनाईटेड मॉल के जनरल मैनेजर विकास जोशी से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया था, लेकिन सक्षम अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी।। आरोप है कि आयोजक नितेश केशरवानी और अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदाता विकास जोशी को पता था कि इस आयोजन से अपहानि होने की सम्भावना और मानव जीवन, स्वास्थ या सुरक्षा का संकट उत्पन्न हो सकता है। इन लोगों ने लोक सेवक द्वारा सम्यक रुप से प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा की है। उपनिरीक्षक प्रवीण पाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |