सिद्धौर/ बाराबंकी । क्षेत्र के बेलिया गजपतिपुर स्थित श्री जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार 28 दिसंबर से श्री रुद्र महायज्ञ एवं रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह मंदिर क्षेत्र में जन आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष ग्रामीणों के सहयोग से विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहा है।
इसी क्रम में रविवार सुबह मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गोमती नदी के राजघाट तक जाएगी। वहां से पवित्र जल भरकर कलशों के साथ श्रद्धालु मंदिर परिसर लौटेंगे, जिसके साथ ही श्री रुद्र महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा।
आयोजन समिति के सदस्य विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह साप्ताहिक धार्मिक कार्यक्रम 3 जनवरी को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का भावपूर्ण मंचन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आनंद की अनुभूति होगी।महायज्ञ के लिए उज्जैन से रमेशा नंद जी महाराज के नेतृत्व में कई संत कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। संतों के मार्गदर्शन में ग्रामीणों द्वारा आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
.jpg)