प्रतापगढः कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू कलाकांकर में किसान दिवस का आयोजन
December 17, 2025
प्रतापगढ़। जिले में जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू कलाकांकर में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 80 कृषकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान कृषक नरेंद्र कुमार गौतम निवासी ग्राम सहबाद द्वारा लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत लाभ न मिल पाने, कृषक शिवबहादुर यादव द्वारा किसान पंजीकरण में ग्राम एवं ब्लॉक का गलत फीड हो जाने एवं कृषक नरेंद्र सेन मौर्य, राम सुनेर पटेल, राम दुलारे (निवासी सोनमऊ), सुरेश यादव निवासी त्रिलोचनपुर द्वारा छुट्टा पशुओं तथा आम की बागवानी को नीलगाय से बचाने हेतु तारबाड़ (फेंसिंग) की मांग रखी गई। ग्राम साहाबाद के कृषकों द्वारा चकबंदी कराए जाने की मांग की गई। सतीश मौर्य द्वारा डेयरी उद्योग प्रारंभ करने हेतु जानकारी चाही गई। मोहम्मद राजा निवासी मुरस्सापुर द्वारा बकरी पालन योजना से संबंधित जानकारी मांगी गई। भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह द्वारा सभी कृषकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गई। समस्त कृषकों को फॉर्मर रजिस्ट्री करने के लिए बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन सिंह द्वारा कृषकों को नई कृषि तकनीकों एवं नवाचारों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। किसान दिवस कार्यक्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता (लघु सिंचाईध्नलकूप), अधिशासी अभियंता (विद्युत विभाग), एडीसीओ, सहकारिता सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
