Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सीडीओ ने निर्माणाधीन कार्यो, सीएम डैश बोर्ड व आधार अनुश्रवण समिति की समीक्षा की! पूर्ण परियोजनाओं को प्रशासकीय विभाग को करें हस्तगत व निर्माण कार्यो को समय से करें पूर्ण-सीडीओ


प्रतापगढ़। जिले में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता विकास भवन सभागार में जनपद में निर्माणाधीन कार्यो, सी एम डैश बोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्या व आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा विभाग से सम्बन्धित विकास खण्ड लक्ष्मणपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज, यू0पी0एस0 केवराकला का अपग्रेडेशन, राजकीय पॉलिटेक्निक पट्टी, पुलिस विभाग सम्बन्धित बनवीरकाछ में नवीन थाना कोतवाली देहात के अनावासीय भवन हॉस्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष स्वास्थ्य विभाग के पी0एच0सी0 भदरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीगंज कैथोला आदि पूर्ण कार्यो को तत्काल प्रशासकीय विभाग को हस्तगत करने के निर्देश दिये गये, साथ ही सम्बन्धित विभागों को परियोजनाओं को जनोपयोगी बनाने के निर्देश दिये गये। सीडीओ ने कहा कि ऐसी निर्माणाधीन परियोजनाए जो धनावंटन या किसी अन्य कारण से विलम्बित प्रदर्शित हो रही है, उनके कार्य पूर्णता की तिथि परिवर्तित कराते हुये, सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर अपडेट कराने के निर्देश दिये गये। उन्होने निर्देशित किया कि समस्त निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय में पूर्ण किये जाये ताकि शासन की मंशा के अनुरुप जनोपयोगी हो सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने सी एम डैश बोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्या से सम्बंधित योजनाओंध्कार्यक्रमों की माह नवम्बर 2025 की प्रगति के आधार पर योजनाओंध्कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। माह नवम्बर 2025 में सी एम डैश बोर्ड पर विकास कार्या में जनपद को राज्य में 16 वां स्थान प्राप्त हुआ है। समीक्षा में अतिरिक्त ऊर्जा विभाग से सम्बंधित कार्यक्रम पीएम सूर्य घर योजना में लक्ष्य के सापेक्ष सोलर रूफ टॉप इंस्टाल कराये जाने के निर्देश परियोजना अधिकारी नेडा को दिया गया। छात्रवृत्ति योजनाओ में प्राप्त आवेदनों का ससमय शत-प्रतिशन निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया। फैमिली आई.डी. योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये विभिन्न पेंशन योजना यथा वृद्वावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना पेंशन एवं पी0एम0 किसान निधि के लाभार्थियों की फैमिली आई डी इस माह के अंत तक बनवाये जाने के निर्देश समस्त सम्बंधित अधिकारियो को दिए गए। इसके अतिरिक्त जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण तथा अधिशाषी अभियंता सिचाई खंड को अपने से सम्बंधित योजनाओं का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करते हुए प्रगति में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए गए। 

इसी प्रकार विकास भवन में जनपद में आधार अनुश्रवण समिति की वर्तमान त्रैमास की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित यू0आई0डी0ए0आई0 के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 177 आधार किट क्रियाशील है जिनसे नवम्बर 2025 में 31105 आधार नामांकनध्अपडेशन का कार्य किया गया। 0 से 05 वर्ष से कम आयु के आधार संतृप्तीकरण का मात्र 26 प्रतिशत एवं 05 से 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का संतृप्तीकरण 91 प्रतिशत पाया गया जिस पर सीडीओ ने जिला कार्यक्रम  अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपेक्षित सुधार लाने हेतु निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक के प्रतिनिधि को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय करते हुये 0 से 05 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया, साथ ही यू0आई0डी0ए0आई0 के प्रतिनिधि को बेसिक शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं आई0पी0पी0बी0 के कार्मिकों को आधार सम्बन्धित आवश्यक प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया जिससे जनपद में आधार नामांकन में रिजेक्शन रेट कम हो एवं सरता से आधार नामांकन हो सके। 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के 105 लम्बित आवेदनों का अविलम्ब निस्तारण हेतु ई0डिस्ट्रिक मैनेजर को निर्देशित किया गया।

सीडीओ ने अन्य समस्त सम्बन्धित अधिकारी-अग्रणी बैंक मैनेजर, जिला प्रबन्धक बी0एस0एन0एल0, अधीक्षक प्रधान डाकघर, प्रबन्धक इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर सी0एस0सी0 एवं मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष आधार किटों को क्रियाशील कराकर अधिक से अधिक आधार नामांकनध्अपडेशन कार्य कराना सुनिश्चित करें ताकि जनमानस को किसी प्रकार असुविधा न हो। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी के0एन0 पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी, सभी कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियन्ताध्परियोजना प्रबन्धक, यू0आई0डी0ए0आई0 के प्रतिनिधि व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |