Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


तिलोई/अमेठी। फुरसतगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर सलाखों के अंदर भेज दिया है।आरोप है कि 30 दिसंबर की देर शाम फुरसतगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ शिवम यादव नामक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और घटना के संबंध में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उक्त प्रकरण में पीड़िता की मां ने शिवम यादव के खिलाफ फुरसतगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया था। घटना के संबंध में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर शिवम यादव के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी शिवम यादव को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |