Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत आज विकासखण्ड नौगांव की न्याय पंचायत वाडिया में हुआ भव्य शिविर का आयोजन


उत्तराखड । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत आज बुधवार को विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत वाडिया के हाई स्कूल राना में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 890 से अधिक की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रभागीय वनाधिकारी टौंस पुरोला डीपी बलूनी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं से कुल 568 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।

न्याय पंचायत वाडिया में आयोजित भव्य शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 10 काश्तकारों के भूमि हिस्सा प्रमाण पत्र बनाए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 22 बीपीएल प्रमाण पत्र रिन्यू किए गए। पंचायतीराज विभाग द्वारा 08 परिवार रजिस्टरध्परिवार संशोधन की नकल,01 जन्म प्रमाण पत्र सहित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कृषि विभाग द्वारा 12 कृषकों को कृषि यंत्र वितरित किए जाने के साथ ही पीएम किसान, पीएम फसल बीमा योजना, यंत्रीकरण आदि की जानकारी उपलब्ध कराई गई। उद्यान विभाग द्वारा 15 उद्यान कार्ड वितरित करने के साथ ही एप्पल मिशन आदि योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषकों को बीज आवंटित किया। पीएनबी राना द्वारा सेविंग, केसीसी पीएनपीए आदि के बारे में जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग,महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 65 ई केवाईसी की, सहकारिता विभाग द्वारा लोगो को दीन दयाल कृषक कल्याण योजना की जानकारी दी गई।

शिविर में कुल 21 लिखित शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 15 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 75 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 90 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा नए बिजली संयोजन के आवेदन पत्र व जानकारी तथा 07 शिकायते प्राप्त हुई जिनका निस्तारण जल्द किए जाने की कार्यवाही की जाएगी। सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार से संबंधित योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। वन विभाग के अंतर्गत 04 ट्रैक मार्ग संबधी शिकायतों दर्ज कराई गई।

जनदृजन की सरकार जनदृजन के द्वार अभियान में न्याय पंचायतों में आयोजित शिविरों में ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं का समाधान पा रहे हैं साथ ही आवश्यक प्रमाण पत्र भी मौके पर बनवा रहे हैं। सरकार के इस अभियान की लोगो द्वारा प्रशंसा की जा रही है। सरकार द्वारा लोगो के द्वार पर जाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित किया जा रहा है।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख नौगांव सरोज पंवार, मंडल अध्यक्ष प्रवीण असवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शरद चैहान, ग्राम प्रधान राना मनीषा चैहान सहित 9 ग्राम प्रधान, 03 क्षेत्र पंचायत सदस्य, खंड विकास अधिकारी कैलाश चंद्र रमोला,न्याय पंचायत नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता लोनिवि तरुण कंबोज सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |