Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: महिला सहित उसके परिवारवालों को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आलमबाग कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला ने गाली गलौज जान से मारने की धमकी का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित नारायपुरी निवासिनी निशा यादव पत्नी अनिल सिंह के अनुसार बीते 14 दिसम्बर की रात्रि 11 बजे उसके मोबाइल नंबर पर अनमोल यादव द्वारा उसके पैतृक भूमि के संबंध में पूर्व से चली आ रही रंजिश एवं उनके विरुद्ध थाना बिजनौर, जनपद लखनऊ में पंजीकृत करायी गयी प्राथमिकी से आक्रोशित होकर अश्लील एवं भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे उसके पति का सारा खेल खत्म करने की बात कही गई। आरोप है कि उसके कुछ समय बाद काले रंग की दो थार गाड़ी संख्या यूपी 32 पी क्यूं 2003 एवं यूपी 32 क्यू यूं 8020 से अनमोल यादव, अनुराग यादव उर्फ राजा, अभिमान यादव उर्फ गोलू, मानवेन्द्र यादव सहित अन्य लगभग पाँच अज्ञात व्यक्ति उसके घर के सामने आए और फोन पर बाहर निकलने तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। जब उसके पति से साहस कर अपनी छत से देखने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्तियों द्वारा उन्हें भयभीत की नीयत गली दिया गया, गाली गलौज जान माल की धमकी दी गयी है । वही पीड़िता का कहना था उक्त घटना के पश्चात उसने अपने पति को घसीटकर घर के अंदर किया। लेकिन उसके बाद आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो उक्त सभी व्यक्ति गाड़ियों में लगे पुलिस हूटर बजाते हुए मौके से फरार हो गए। वही पीड़िता का कहना था उक्त घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसकी फुटेज उसके पास मौजूद है। लेकिन उक्त घटना के चलते उसका पूरा परिवार भयभीत हैं। जिसके चलते उसे और उसके परिवार जनों को किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |