पीलीभीत। कड़ाके की ठंड के बावजूद रोटरी क्लब द्वारा आयोजित शरद मेले के अंतिम दिन भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। रोटरी हाउस में आयोजित मेले में बच्चों, अभिभावकों और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित शरद मेले जैसे कार्यक्रमों एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलता है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है। डीएम ने कहा कि सामाजिक सरोकारों को लेकर रोटरी क्लब हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
मेले के दौरान रोटरी हाउस में विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में रक्षिता ने प्रथम, अर्शदीप कौर ने द्वितीय तथा निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर ग्रुप में अध्या प्रथम, श्रेष्ठा द्वितीय और स्तुति तृतीय रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक रुचि अग्रवाल एवं अर्चना अग्रवाल थे।केश सज्जा प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में वर्षा कुमारी प्रथम, अर्शिम द्वितीय और रमन तृतीय रहे, जबकि जूनियर वर्ग में मानवी प्रथम, एलिना द्वितीय और जसनप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता के संयोजक रविदृशीतल रहे, जबकि नरेश गुप्ता, किरण, डॉ उपेंद्र नाथ और विजय जायसवाल ने सहयोग किया।ग्रुप डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक अश्वनी अग्रवाल, अनीता, मोनिका बंसल एवं ईशदृगरिमा बंसल रहे। प्रतियोगिता में ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल ने चारों ग्रुपों में पुरस्कार जीते, वहीं लार्ड कृष्णा स्कूल ने तीन ग्रुपों में, जबकि पीडीएस डांस ग्रुप, एल्युमिनेट ग्रुप, एवीएस डांस ग्रुप, इनिशियम स्कूल और जेएमबी स्कूल ने विभिन्न ग्रुपों में एक-एक पुरस्कार प्राप्त किया। मंच पर अमित भटनागर की मिमिक्री ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।मेले में मुरली मनोहर अग्रवाल, डॉ अनुरिता, सतीश जायसवाल, डॉ एस.के. अग्रवाल, पूनम गुप्ता, सुमन अग्रवाल, मधु गुप्ता, अंकुर जायसवाल, सरदार सिंह चावला, पंकज महातिया, डॉ योगेंद्र नाथ, अंचल गुप्ता, डॉ पी.एन. सक्सेना, राजीव मेहरोत्रा, राकेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।मेले के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को मेला चेयरमैन देवेश बंसल, अध्यक्ष डॉ अनिल सक्सेना, परविंदर सिंह सैहमी, अवधेश गुप्ता और रवि अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही मेला टीम, प्रायोजकों एवं सहयोगियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ अनिल सक्सेना ने शरद मेले के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
