Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः विभाग मे कार्यरत कर्मचारी ने अपनी ही फर्म पर चढ़ावाया लाखों का टेंडर कार्यवाही की मांग


कन्नौज। सभासदों व चेयरमैन के समर्थकों के बीच नगर पंचायत समधन कार्यालय मे हुई मारपीट के प्रकरण मे भाकियू स्वराज ने सभासदों के समर्थन मे खोला मोर्चा जिलाधिकारी से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग रखी एवं कार्यवाही न होने पर दी धरना प्रदर्शनध्आंदोलन की चेतावनी। 

शनिवार को नगर पंचायत समधन के आधा दर्जन से अधिक सभासदो ने भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र मे बताया कि दिनांक 26ध्12ध्2025 को सभासद आजम मुस्तकीम छोटे व सद्दाम नगर पंचायत के कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल मे बातचीत कर रहे थे तभी चेयरमैन पुत्र अयान ने आकर गाली गलौज शुरू कर दी गाली गलौज का जब सभासदों ने विरोध किया तो अयान के इशारे पर वहां पर मौजूद 20 से 25 चेयरमैन समर्थकों ने बैठे सभासदों पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। जैसे तैसे सभासद वहां से निकले। उक्त प्रकरण की शिकायत संबंधित चैकी पर प्रार्थना पत्र देकर सभासदों ने कार्यवाही की मांग की है। इसी के साथ सभासदों ने कहा कि पूर्व मे उनके द्वारा चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी के मिलीभगत से किए गए घोटाले की जांच मंडलायुक्त कानपुर स्तर से कराई जा रही है जिसकी रंजिश मानकर चेयरमैन पुत्र द्वारा सुनियोजित ढंग से षड्यंत्र कर उनके साथ अभद्रता व मारपीट कराई गई है। सभासदों ने मांग रखी है कि चेयरमैन पुत्र का कार्यालय मे आना जाना बाधित किया जाए एवं जांच के दौरान तक सभी वित्तीय अधिकार सीज किए जाएं यदि ऐसा नहीं होता है तो नगर के समस्त सभासद एक साथ इस्तीफा देने सहित धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। 

इसी के साथ जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि नगर पंचायत समधन कार्यालय मे कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत विवेक गुप्ता द्वारा अधिशासी अधिकारी से मिलीभगत कर नगर के दोनों ओर स्थिर मुख्य द्वारों के पुनर्निर्माणध्मरम्मत कार्य हेतु गुप्त रूप से बिना निविदा सार्वजनिक किए प्रस्ताव पास करा स्वयं की ही फर्म पर कार्यादेश चढ़वाया गया है जो कि नियम विरुद्ध है। साथ ही उक्त कार्य हेतु वास्तविक लागत से 10 गुना अधिक अनुमानित लागत का प्रस्ताव बनाकर सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर बनाने का कार्य किया गया है तथा सरकार के प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के प्रयासों को खुली चुनौती देने का भी कार्य किया गया है। जिलाध्यक्ष ने विवेक गुप्ता को उनके कार्य से पद मुक्त करने सहित उनकी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग रखी है।

इस मौके पर भाकियू स्वराज जिला सचिव बदरुल जमां खान सहित सभासद मुस्तकीम मो0 आजम छोटे अब्दुल कादिर मो0 इमरान हुसैन शिवा सद्दाम शमशाद आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |