शाहबाद: कुत्ते से टकराकर मार्ग पर गिरने से बाइक सवार घायल
December 27, 2025
शाहबाद। क्षेत्र में एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार ग्राम चन्दपुरा सालिस निवासी 27 वर्षीय मुनीष पुत्र हरद्वारी शाहाबाद किसी कार्य से आए हुए थे। घर जाते समय सिरोली रोड पर रतन फार्म हाउस के निकट उनकी बाइक के आगे कुत्ता आ गया। जिससे बाइक फिसल कर गिर गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मिली सूचना पर परिजन पहुंच गए। परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया।
