Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: ठंड में करुणा का संकल्परू जिला चिकित्सालय में मरीजों को बांटे गए कंबल


बाराबंकी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठनों नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय  में मानवीय संवेदना का सशक्त उदाहरण देखने को मिला। शिशुरोग सघन चिकित्सा वार्ड सहित विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम का नेतृत्व आरोग्य भारती की जिला अध्यक्ष डॉ. अनुपमा टिबड़ेवाल तथा जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेपी मौर्य ने किया। चिकित्सक दल और समाजसेवियों ने स्वयं मरीजों के पास पहुंचकर उन्हें कंबल ओढ़ाए और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान वार्डों में मानवीय संवेदना, सेवा और अपनत्व का भाव स्पष्ट रूप से झलकता रहा।इस अवसर पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के जिला महासचिव डॉ. रोहित प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अमित वर्मा, आरोग्य भारती के जिला सहसचिव अभिषेक बाजपेई, हरिकेश गुप्ता सहित डॉ. काशिफ शकील, डॉ. अब्दुल कवी, डॉ. आनंद जायसवाल, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. मोहम्मद तमजीद, डॉ. आकाश सिंह, डॉ. आकाश मौर्य समेत अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सेवा भाव से किए गए इस कंबल वितरण कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि चिकित्सा केवल उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि पीड़ा में साथ खड़े होने का नाम भी है। मरीजों और उनके परिजनों ने इस मानवीय पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |