संग्रामपुर: तारकोल एवं ईंट भट्ठो से बढ़ रहा प्रदूषण
December 02, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर लगी चिमनी व काली सड़क निर्माण मे होंने वाले तारकोल से धुएं से संग्रामपुर क्षेत्र प्रदूषित होता दिखाई दे रहा है।आज पूरा भारत वर्ष राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मना रहा है।इस बार यह दिवस हरित भविष्य के लिए सतत जीवन पर आधारित कार्यक्रम से लोगों को पर्यावरण प्रदूषण को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के बाजारों में प्लास्टिक कचरे प्रदूषण के बढ़ते खतरे से हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ रहा जिसका दुष्प्रभाव भविष्य में धीरे-धीरे दिखाई दे गा।आज विकास के महा समन्दर में पर्यावरण को खूब प्रदूषित कर रहा है। संग्रामपुर क्षेत्र में दर्जनों ईंट भट्ठे व सड़क निर्माण के कारण चारों तरफ प्रदूषित धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। संग्रामपुर क्षेत्र के कुछ लोगों का कहना है कि सम्बंधित विभाग को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रदूषित कर रहे धुंआ की रोकथाम करनी चाहिए जिससे हरित भविष्य के लिए सतत जीवन हो सके।
.jpg)