पीलीभीत। वृंदावन के कथा व्यास गोकुल ठाकुर महाराज ने कहा है श्रीमद् भागवत महापुराण में ज्ञान भक्ति वैराग्य की मंदाकिनी होती है प्रवाहित यह विचार श्री ठाकुर ने आज सुबह अग्रवाल सभा भवन में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में आज से शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन श्रद्धालुओं को भागवत कथा सुनते हुए व्यक्त किये। विद्वान कथावक्ता गोकुल ठाकुर महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से जीवो के करोड़ों जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं श्रीमद् भागवत कथा सभी मनुष्यों को जीवन जीने की कला सिखाती है।
उन्होंने कहा श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्यों को मोक्ष प्राप्त होता है और इस संसार के आवा गमन से मुक्ति प्राप्त हो जाती हैं। उन्होंने कथा के दौरान भक्तों को अमृत मई भजन अमृत गंगा की मंदाकिनी में गोते लगवाते हुए हारमोनियम ढोलक तबले बांसुरी के संगीत की आरोह अवरोह पर अपने मधुर कांढ से भजन सुनते हुए कहा मिलेंगे बांके बिहारी ओढ़ के कंवल कारी कथा समारोह के बीच भक्तों ने जय जय श्री राधे जय श्री कृष्ण के जयकारे तालियां लगाते हुए लगाएं।
कथा समारोह में नीरज रस्तोगी, प्रमोद पंत, दीपक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल पीपल वाले, दिनेश मिश्रा, संजीव शर्मा साहित सैकड़ो कथा प्रेमी मौजूद रहे कथा का समापन बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं के साथ किया गया। अंत में रघुवीर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अरुण भारद्वाज एडवोकेट पत्रकार ने कथा व्यास गोकुल ठाकुर जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। प्रसाद वितरण भंडारे के साथ कथा का समापन हुआ।आज देर शाम अग्रवाल सभा भवन में राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में वृंदावन की रास मंडली के कलाकारों द्वारा माखन चोरी लीला का मंचन किया गया।
इस मनोहरी मंचन को देखकर सभी रासलीला प्रेमी भक्त मंत्र मुग्ध हो गए। भगवान श्री कृष्ण ने अपने बाल सखाओ के साथ नंद गांव में गोपियों के यहां माखन चोरी की मनोहरी लीला का मंचन किया जिसे देखकर सभी दर्शक अभिभूत हो गए रासलीला में कड़ाके की ठंड के बावजूद सैकड़ो रासलीला प्रेमी श्रद्धालु मौजूद रहे।
