लखनऊः पांच वर वधु के जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ रहने का किया वादा
December 17, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा क्षेत्र के सोनिकपुर गांव में पूर्वी माता धाम स्थल पर 9 दिसंबर से श्री चंडी महायज्ञ व विराट संत सम्मेलन का आयोजन चल रहा था। वहीं बुधवार को कथा के अंतिम दिन पांच वर वधू जोड़ों का विवाह भी संपन्न हुआ। जिसमें उपस्थित साधु संतों ने जोड़ों को खुश रहने का आशीर्वाद दिया, सभी वर वधू ने सात फेरे लेकर जिंदगी भर साथ रहने का वादा किया। वहीं समाजसेवी संजय सिंह, अंजली सिंह ने बताया कि पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ है। सभी जोड़ों को 1008 स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। वहीं इस शुभ अवसर पर एडवोकेट अर्जुन सिंह ,बलबीर सिंह, के अलावा समाजसेवी ,अमित सिंह, विक्की ने सहयोग किया, इसके बाद विशाल भंडारा संपन्न हुआ। वहीं इस कार्यक्रम का इस बार 21 वाँ आयोजन किया गया। वहीं जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों का सहयोग भी अनुकरणीय है।
