Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: भाजपा ने जिला कार्यालय पर अटल जी की जयन्ती पर संगोष्ठी का किया आयोजन ! गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादो के बलिदान दिवस को वीरबाल दिवस के रूप में मनाने का प्रण लिया


कन्नौज ।  भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर  गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों जोरावर सिंह और  फतेह सिंह ने धर्म, आस्था और सत्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिए उनकी याद में वीर बाल दिवस का आयोजन किया वही तत्पश्चात भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व सदर विधायक असीम अरुण, व प्रदेश संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अनिल मिश्रा , वही मंच पर जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल ,पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया उपस्थित रहे वही मंच का संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी ने किया । मुख्य अतिथ के रूप में उपस्थित प्रदेश संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ अनिल मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है वही भारतीय जनता पार्टी गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादो के बलिदान दिवस को वीरबाल दिवस के रूप में मनाने का प्रण लिया और आज पार्टी इस बलिदान दिवस को वीर वाल दिवस के रूप में मनाती है गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों- अजीत सिंह, जूझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह, की निर्भिकता और बलिदान को याद करने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है उन वीरों के आगे उनकी उम्र नहीं आई और वह मुगल सल्तनत के आगे नहीं झुके ।यह दिन भारतीय इतिहास में अद्वितीय साहस, त्याग और अडिग आस्था की याद दिलाता है। अटल जी के साथ उन्होंने अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि अटल जी ने राजनीत को जीवन मूल्यों से जोड़ा उन्होंने कहा की सरकारे आयेगी सरकारें जाएगी पार्टियां बनेगी ,पार्टियां बिगड़ेगी लेकिन यह देश रहना चाहिए ।उनके लिए सदैव देश राजनीत से ऊपर रहा वह सच्चे देश भक्त थे । उन्होंने ने अपनी कविता के माध्यम से देश को दिशा देने का काम किया और लोगों  में राष्ट्र प्रेम की अलख जगाई । अटल जी को राजनीत में अजात शत्रु के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने के सत्ता को केवल साध्य माना ,साधन नहीं माना ।हम सब को उनके दिखलाए रास्ते पर चल कर  राष्ट्र  को परम वैभव पर लेजाना है ।वही मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भारत के वीर सपूत  पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी का नेतृत्व हमारी पार्टी को मिला यह गौरव की बात है अटल जी व्यक्तित्व विराट था । देश में अटल जी को अजात शत्रु के नाम से जाना जाता था । राजनीत में यह बहुत कम देखने को मिलता था कवि के रूप में भी उन्होंने लोगो के हृदय को छुआ । अटल जी के जन्म  दिवस को हम लोग सुशासन दिवस के रूप में मनाते है उनकी स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने यातायात के क्षेत्र के बड़ी क्रांति लाई आज विश्व का सबसे बड़ा सड़को का नेटवर्क आज हमारे देश का है वह इसी स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के कारण संभव हुआ  है । उन्होंने गांव को शहरों से जोड़ा और प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण योजना देने का काम किया । उन्होंने आगे  कहा कि कन्नौज  से अटल जी का विशेष नाता रहा और वह कन्नौज कई बार आए और उनको कन्नौज के इत्र की महक भी पसंद थी ।उनकी सरकार एक वोट से गिर गई थी लेकिन उन्होंने ने अपने  सिद्धांतों से समझौता नहीं किया था  हम सबको उनके सिद्धांतों पर चलना चाहिए वही वीर बाल दिवस पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों- अजीत सिंह, जूझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह, की निर्भिकता और बलिदान को याद करने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है ।

यह दिन भारतीय इतिहास में अद्वितीय साहस, त्याग और अडिग आस्था की याद दिलाता है। वही जिला प्रभारी इंद्र पाल पटेल व जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि देशभर में इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह दिवस धर्म और संस्कृति पर अडिग रहने और भय का निर्भीकता से मुकाबला करने की सीख देता है। इसलिए इसका इतिहास हम सभी को जानना चाहिए।वही अटल जी के जीवन पर बोलते हुए कहा कि अटल जी     एक राजनेता नहीं एक राष्ट्र नेता थे उनके जीवन का एक मुख्य उद्देश्य मात्र राष्ट्र को विश्वगुरु बनाना था आज मोदी जी उसी सपने को पूरा कर रहे है वहीं आगे  कहा कि आज अटल जी की कही गई बात चरित्राथ हो रही है अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा  कमल खिलेगा, आज  ज्यादा तर  राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार है। वही इस मौके पर कुलदीप दोहरे, शरद मिश्रा मुनीश मिश्रा , अशोक सिंह , विशाल दुबे , प्राची गुप्ता , रेखा दोहरे , रचित द्विवेदी,सुभू मिश्रा, अभिमन्यु ठाकुर, राजेश राजपूत, संजीव त्रिवेदी, संजीव तिवारी, अखिलेश पांडे, श्यामू राजपूत,मनी अवस्थी,गोपाल चतुर्वेदी, मिथलेश बाथम, अखिलेश पांडे, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |